दूल्हे ने की बड़ी गलती, दुल्हन की एंट्री को किया इग्नोर, वीडियो में देखिए फिर आगे क्या हुआ...

By: Pinki Thu, 21 Apr 2022 09:15:36

दूल्हे ने की बड़ी गलती, दुल्हन की एंट्री को किया इग्नोर, वीडियो में देखिए फिर आगे क्या हुआ...

शादी में मेहमानों को दुल्हन की एंट्री का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान सबकी निगाहें सिर्फ दुल्हन पर ही होती है और दुल्हन की नजरे सिर्फ दुल्हे पर होती है। दुल्हन चाहती है कि जब उसकी एंट्री हो तो दूल्हे की निगाहे सिर्फ उसी पर हो लेकिन इस वीडियो में ऐसा नहीं हुआ तो दुल्हन ने चिलाकर दूल्हे का ध्यान अपनी और खींचने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर दुल्हन का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर आने के लिए दुल्हन जब तैयार होती है तो वह चाहती है कि दूल्हे की निगाहें उसी पर हो, लेकिन ऐसा नहीं होता। वह अपने दोस्तों से बात कर रहा होता। इस पर दुल्हन को काफी नाराज हो जाती है और एंट्री प्वाइंट पर ही दुल्हे को चिल्लाकर बुलाने लगती है। कई बार बुलाने के बाद जब दूल्हा नहीं सुनता तो दुल्हन का गजब रिएक्शन देखने को मिलता है। दुल्हन इशारा करते हुए किसी और से कहती है, 'दूल्हे को बोलो इधर देखने के लिए।'

सोचिया मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के ऊपर कैप्शन में लिखा, 'जब दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बिजी हो और दुल्हन की एंट्री को इग्नोर कर दे।' इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर wedabout नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# 'दो घूंट पिला दे' गाने पर नशे में धुत आंटी ने जमीन पर लौट-लौट कर किया डांस, देख मेहमान रह गए दंग; वीडियो वायरल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com